भारत गठबंधन, जो देश भर में सभी राष्ट्रवादी, जनतांत्रिक और प्रगतिशील दलों को एक साथ लाने के उद्देश्य से कार्यरत है, भारत गठबंधन में ऐसे राजनीतिक संगठन और दल भी शामिल हैं जो भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने और देश के समग्र विकास हेतु सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ये राजनीतिक संगठन नैतिकता, धर्म, और मानवता पर आधारित राजनीति को बढ़ावा देते हैं।
भारत गठबंधन भारत को पुनः जागृत करने का संकल्प लेकर आया है — एक ऐसा भारत जहाँ जाति, मजहब, भाषा, क्षेत्र या वर्ग के नाम पर कोई भेदभाव न हो। एक ऐसा राष्ट्र जहाँ हर नागरिक को समान अवसर, न्याय और गरिमा मिले। भारत गठबंधन आने वाले दिनों में आपके प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक सशक्त, ईमानदार, भारत गठबंधन के दृष्टि पत्र व चुनावी घोषणापत्र को मानने वाले और जनता के हित में कार्य करने वाले राजनितिक दलों व उम्मीदवारों का समर्थन करेगा, और सभी वैचारिक रूप से एकरूपता रखने वाले राजनीतिक संगठन इस भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने के अभियान में भारत गठबंधन के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
जन अभियान कार्यक्रम देश भर में सक्रिय सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कानूनी, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों को एकजुट कर उन्हें साझा मंच प्रदान करता है। यह अभियान भारत के प्राचीन गौरव को पुनः स्थापित करने, नैतिकता एवं धर्म आधारित मानवतावादी विकास को बढ़ावा देने तथा नवीन प्रौद्योगिकी आधारित प्रकृति केंद्रित समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जन अभियान भारत देश में वर्तमान समय की सभी प्रकार की कु-व्यवस्थाओं के समग्र सुधार के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध एक सामाजिक एवं विकासात्मक अभियान है। भारत गठबंधन जन अभियान के राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है और भारत गठबंधन जन अभियान के कार्यक्रमों व विचारधारा के अनुसार पुरे भारत देश में राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्ति हेतु कार्य कर रहा है ।
निम्ननिखित माध्यम से भारत गठबंधन राजनीतिक दलों के चुनावी संघर्ष को मजबूती देने का प्रयास करेगा :
- उम्मीदवार के प्रचार में मजबूती देना: भारत गठबंधन द्वारा प्रत्याशियों को मजबूत प्रचार हेतु समर्थन मिलेगा, ताकि आप अपने चुनावी प्रचार को अधिक प्रभावी ढंग से चला सकें।
- सेंट्रल वार रूम का सहयोग: भारत गठबंधन के केंद्रीय वार रूम से आपको मीडिया, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन और वोटरों को प्रभावित करने में हर तरह का सहयोग मिलेगा। हम आपकी मदद करेंगे, ताकि आप जनसंपर्क और प्रचार अभियान को सर्वोत्तम तरीके से चला सकें।
- लीगल हेल्पलाइन: चुनावी प्रक्रिया में किसी भी कानूनी मदद की आवश्यकता होने पर भारत गठबंधन आपको एक लीगल हेल्पलाइन उपलब्ध कराएगा, जिससे आप अपने कानूनी अधिकारों का संरक्षण कर सकें।
- प्रभावी घोषणापत्र: भारत गठबंधन द्वारा तैयार किए प्रदेश के जन घोषणापत्र में सभी महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों व आपकी विधानसभा क्षेत्र की जनता की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
- जन अभियान का सहयोग: हम आपके चुनावी अभियान को जन अभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको जनसमर्थन प्राप्त होगा और चुनावी जीत में मजबूती मिलेगी।
- संसाधन जुटाने और उनके समुचित उपयोग में सहयोग: भारत गठबंधन संसाधनों की जुटाने और उनके प्रभावी उपयोग के लिए भी सहायता प्रदान करेगा, ताकि आपके चुनावी अभियान को आर्थिक दृष्टि से भी मजबूती मिले।
- कई अन्य प्रकार की सहायता व सहयोग: इसके अतिरिक्त, भारत गठबंधन जन आंदोलन द्वारा आपको कई अन्य प्रकार की सहयोग और सहायता भी प्राप्त होगी, ताकि आपके चुनावी प्रयासों को सफलता मिले।